16 सितम्बर को होगा  बैठक का आयोजन

हिम न्यूज़,शिमला-अन्तर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव 2023 के आयोजन को लेकर मुख्य संसदीय सचिव वन, उर्जा, पर्यटन व परिवहन  एवं ज़िला स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सुन्दर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में कल 16 सितम्बर को एक बैठक का आयोजन देवसदन   कुल्लू में किया जाएगा।सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में अन्तर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव 2023 के आयोजन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।