मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में राजीव शुक्ला से भेंट की

हिम न्यूज़ शिमला – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

राजीव शुक्ला ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। 

मुख्यमंत्री ने पार्टी को भरपूर सहयोग प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि प्रदेशवासियों से किए गए सभी वायदों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विधायक राम कुमार चौधरी एवं केवल सिंह पठानिया भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री का नई दिल्ली पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आज नई दिल्ली पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विधायक अनिरूद्ध सिंह, केवल सिंह पठानिया एवं राम कुमार, किशोरी लाल, आवासीय आयुक्त मीरा मोहन्ती, कांग्रेसी नेता, दिल्ली में बसे हिमाचल के लोगों सहित हिमाचल भवन व सदन के कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के उपरान्त उनका यह दिल्ली का पहला दौरा है।