हिम न्यूज़ शिमला। भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश के मीडिया विभाग द्वारा VB-GRAM G (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आत्मनिर्भर भारत आजीविका मिशन – ग्रामीण) जन जागरण अभियान के अंतर्गत जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रेस वार्ताओं का तिथि-वार कार्यक्रम जारी किया गया है। यह जानकारी भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग के संयोजक कर्ण नंदा ने दी। उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत 09 जनवरी 2026 को प्रदेश के विभिन्न जिलों से होगी।

9 जनवरी 2026 को सोलन में आयोजित प्रेस वार्ता को सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप संबोधित करेंगे। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद, प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज तथा जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल उपस्थित रहेंगे। इसी दिन देहरा में विधायक विक्रम ठाकुर प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर मीडिया सह-संयोजक संजीव शर्मा तथा जिला अध्यक्ष अजय खट्टा उपस्थित रहेंगे।
9 जनवरी 2026 को ही कुल्लू में आयोजित प्रेस वार्ता को पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर संबोधित करेंगे। उनके साथ प्रवक्ता अखिलेश कपूर, मीडिया सह-संयोजक दानवेंद्र, भीम सेन तथा जिला अध्यक्ष अमित सूद उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त इसी दिन पालमपुर में वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर मीडिया से संवाद करेंगे। उनके साथ प्रवक्ता विनय शर्मा एवं जिला अध्यक्ष रागिनी रुकवाल उपस्थित रहेंगी।
10 जनवरी 2026 को सुंदरनगर में मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, प्रवक्ता डॉ. सीमा ठाकुर तथा जिला अध्यक्ष हीरा लाल उपस्थित रहेंगे। इसी दिन महसू में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक बलवीर वर्मा मुख्य वक्ता होंगे। उनके साथ आईटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी चेतन बरगाटा तथा जिला अध्यक्ष अरुण फाल्टा उपस्थित रहेंगे। 10 जनवरी 2026 को सिरमौर में प्रवक्ता बलदेव तोमर प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। उनके साथ प्रवक्ता विनय गुप्ता, मीडिया सह-संयोजक विक्रम वर्मा तथा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता उपस्थित रहेंगे।
12 जनवरी 2026 को नूरपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन परमार मुख्य वक्ता होंगे। उनके साथ प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री राकेश पठानिया, प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा तथा जिला अध्यक्ष राजेश काका उपस्थित रहेंगे। इसी दिन चंबा में प्रवक्ता एवं विधायक डीएस ठाकुर मीडिया से संवाद करेंगे। उनके साथ जिला अध्यक्ष धीरज नय्याल उपस्थित रहेंगे।