हिम न्यूज़ शिमला। भाजपा प्रदेश सचिव डेजी ठाकुर और महिला मोर्चा अध्यक्षा वंदना योगी ने कहा की कांग्रेस पार्टी की चुनावी समय में दी गई सभी गारंटियां हवा हवाई साबित हो रही हैं ।
उन्होंने कहा की कांग्रेस नेताओं ने हिमाचल की 22 लाख महिलाओं को गारंटी दी थी की जैसे ही वह सत्ता में आएंगे, वैसे ही हिमाचल की सभी महिलाओं को प्रति महीने 1500 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी को सत्ता में आए 7 महीने से ज्यादा हो गए हैं, पर हिमाचल प्रदेश की सभी महिलाएं इंतजार में है कि सरकार द्वारा किए गए वादे कब पूरे होंगे। हिमाचल के हर गांव गांव में पंचायत पंचायत में एक ही पुकार है, कि कांग्रेस का चुनावी वायदा कब पूरा होगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों ने हिमाचली वेशभूषा में घूम घूम कर प्रचार किया था, कि हिमाचल की हर महिला को 1500 प्रति माह मिलेंगे आज महिलाएं पूछ रही है कि वह 1500 कहां है।