हिम न्यूज़ शिमला – हिमाचल प्रदेश पेंशनर कल्याण संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा के नेतृत्व में आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और प्रदेश की बागडोर संभालने पर उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष संतराम शांडिल, जिला शिमला इकाई के अध्यक्ष बलबन कश्यप, कार्यालय सचिव रूप कौशल और कार्यालय के पदाधिकारी बेलीराम आजाद, जीवन ठाकुर तथा सुन्दर लाल सूर्यवंशी भी उपस्थित थे।
इस बीच हिमाचल प्रदेश कांग्रेस व्यापार अनुभाग के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट कर उन्हें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को व्यापारी समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों से भी अवगत करवाया।