भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने 68 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी किए नियुक्त

हिम न्यूज़ शिमला। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की घोषणा की है। इन नियुक्तियों के माध्यम से युवा मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को विधानसभा, मंडल और बूथ स्तर तक अधिक प्रभावी बनाने तथा युवा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया जाएगा।

जारी नियुक्ति सूची के अनुसार चुराह विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी वरुण सहगल, भरमौर का विनय जरयाल, चंबा का राकेश ठाकुर, डलहौजी का अभिमन्यु जरयाल तथा भटियात का शुभम ठाकुर को नियुक्त किया गया है। नूरपुर में विशाल शर्मा, इंदौरा में हरप्रीत संधू, फतेहपुर में सहदेव ठाकुर, ज्वाली में हरनाम डडवाल, देहरा में संदीप शर्मा, जसवां-परागपुर में अजय ठाकुर तथा ज्वालामुखी में हर्ष वशिष्ठ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी प्रकार जयसिंहपुर में वरुण कपूर, सुलह में राकेश कुलेठी, पालमपुर में अमन राणा, बैजनाथ में अक्षय राणा, नगरोटा में अभिषेक कश्यप, कांगड़ा में अरविन्द चौधरी, शाहपुर में साहिल शर्मा तथा धर्मशाला में शिवेंद्र सैनी को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है।

लाहौल-स्पीति में रुचिन चौहान, मनाली में दीक्षित पठानिया तथा कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में जनेश ठाकुर और रूपीन्द्र को जिम्मेदारी दी गई है। आनी में राहुल विष्ट, करसोग में आदित्य गौतम, सुंदरनगर में रूप चंद, नाचन में दलीप कुमार, धर्मपुर में पिंकु ठाकुर, सरकाघाट में खेम चंद, सिराज में राजन सैनी, द्रंग में डोले राम, जोगिंद्रनगर में भवन ठाकुर, मंडी में गगन ठाकुर तथा बल्ह में कर्तव्य वैद्य को प्रभारी बनाया गया है।

हमीरपुर जिले के भोरंज में विशाल शर्मा, सुजानपुर में शिवा कटोच, हमीरपुर में डॉ. मनीष राणा, बड़सर में गौरव तथा नादौन में मोहित कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चिंतपूर्णी में अरुण गौतम, गगरेट में लोकेश राणा, हरोली में रूपेन्द्र सिंह, ऊना में शिवेंद्र पाल तथा कुटलैहड़ में अशोक शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बिलासपुर जिले के झंडूता में विशाल रतवान, घुमारवीं में दिनेश राजपूत, बिलासपुर में गंगे राम ठाकुर तथा श्री नैना देवी जी में नरेन्द्र हांडा को जिम्मेदारी दी गई है। अर्की में दिनकर कुमार, नालागढ़ में आशीष धीमान, दून में गोकुल शर्मा, सोलन में विजेंद्र तोमर तथा कसौली में राहुल शर्मा को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। सिरमौर जिले के पच्छाद में हरनाम अत्री, नाहन में विनय छींटा, श्री रेणुका जी में चरणजीत चौधरी, पांवटा साहिब में अश्वनी कुंडलाश तथा शिलाई में अरुण शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में चौपाल में गौरव श्याम, ठियोग में सुरेश ठाकुर, जुब्बल-कोटखाई में विक्रांत चौहान, रामपुर में ललित खोजान, रोहड़ू में सुनील शर्मा, कुसुम्पटी में अभिमन्यु भागरा, शिमला में मंदीप चंदेल, शिमला ग्रामीण में राहुल ठाकुर तथा किन्नौर में नील कमल गुप्ता को विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सन्नी शुक्ला ने कहा कि नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी संगठनात्मक गतिविधियों में समन्वय स्थापित करने, युवा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी युवाओं तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा प्रदेश में भारतीय जनता युवा मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाने में योगदान देंगे।