हिम न्यूज़ शिमला। भाजपा प्रदेश कार्यालय दीप कमल, चक्कर (शिमला) में तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को लेकर जोरदार जश्न मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार, प्यार सिंह कंवर, संजय ठाकुर, कुसुम, किरण बावा, पारुल, किशोर सहित अनेक कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह जीत सुशासन, विकास और राष्ट्रहित की राजनीति पर जनता की मुहर है। विपिन परमार ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की जीत यह स्पष्ट संकेत है कि देश की जनता आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भरोसा रखती है और भाजपा की नीतियों को स्वीकार कर रही है।
उन्होंने कहा कि यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि जनता का विश्वास और भाजपा की विचारधारा की विजय है। पश्चिम बंगाल के संदर्भ में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वहां 15 वर्षों बाद सत्ता परिवर्तन तय नजर आ रहा है और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस की विदाई लगभग निश्चित हो चुकी है।
- 15 वर्षों की सत्ता विरोधी लहर,
- भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अपराध के खिलाफ जनआक्रोश
- टीएमसी कार्यकर्ताओं की कथित गुंडागर्दी के खिलाफ जनता की नाराजगी
- और भाजपा का मजबूत संगठनात्मक ढांचा व बूथ स्तर तक पहुंच।