हिम न्यूज़, शिमला। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भाजपा के मत्स्य पालन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्तियां की हैं। ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
डॉ. राजीव बिंदल द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार अधिवक्ता तिलक राज रेणोत्रा को मत्स्य पालन प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। वह ज्वाली मंडल से संबंधित हैं।
इसी प्रकार अजीत कुमार को मत्स्य पालन प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। वह नैनादेवी जी मंडल से हैं।
वहीं हुकम चंद भाटिया को भी प्रकोष्ठ में प्रदेश सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह अर्की मंडल से संबंधित हैं।
डॉ. राजीव बिंदल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ प्रदेश के मत्स्य पालन क्षेत्र से जुड़े लोगों, मत्स्य पालकों एवं इस व्यवसाय से संबंधित वर्गों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से संगठन के मंच तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ समाज के अलग-अलग वर्गों के साथ संगठन के संवाद को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मत्स्य पालन प्रकोष्ठ भी प्रदेश में इस क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ संपर्क और समन्वय बढ़ाते हुए संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी।